History
मेरे जीवन का सफर: संघर्ष, सफलता और सेवा और 42 पुस्तके Share on
जीवन का मूलमंत्र
संघर्ष से कभी हार नहीं माननी चाहिए।
सफलता का असली सुख दूसरों की सेवा और प्रेम में है।
तकनीक का सही उपयोग जीवन के कई आयामों को नई दिशा दे सकता है।
प्रारंभिक जीवन और संघर्ष (1981 तक)
सेठ परिवार में जन्म से साधारण जीवन की ओर: युवा अवस्था में करोड़पति बनने का सपना देखा, वहां तक पहुचने के बाद भी सुखमय जीवन एक संघर्ष ही नजर आया ।
परिस्थितियों ने अलग राह दिखाई।
व्यापारिक स्थिति बदली: 1981 में पता चला कि अब हम पारिवारिक रूप से संपन्न नहीं रहे, और व्यापार में अनिश्चितता आ गई।
शिक्षा में चुनौतियाँ:
गाँव से शहर की ओर रुख किया।
हिंदी मीडियम से पढ़कर इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में दाखिला लिया।
अच्छे अंकों से टॉप सेक्शन में प्रवेश मिला, लेकिन इंग्लिश मीडियम में दक्षता की कमी से सप्लीमेंट्री आ गई।
स्वअध्ययन/जॉब करते हुए एलएलबी तक की शिक्षा तक पहुचा।
आर्थिक संघर्ष और नौकरी
पारिवारिक सहयोग बंद: घर से आर्थिक सहायता बंद होने पर तीन जगह काम किया और कुल 1000 रुपये कमाने लगे, जबकि सरकारी नौकरी में उस समय वेतन 300-700 रुपये तक था।
सरकारी नौकरी: सेकंड क्लास कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली।
व्यापार की ओर रुझान: किस्मत ने मेडिकल स्टोर का रास्ता दिखाया और यहीं से जीवन की दिशा बदल गई।
व्यापार में सफलता और प्रतिष्ठा
व्यवसाय का विस्तार:
एक के बाद एक 2 मेडिकल स्टोर, एक एस टी डी फोटो कापी सेंटर 1990 में खोले।
बंगला, 2 प्लॉट, हीरो होंडा बाइक, और मारुति कार तक खरीदी।
व्यापारी वर्ग, उद्योग जगत में विशिष्ट पहचान:
व्यापारियों का संगठन बनाकर नगर में प्रभावशाली स्थिति बनाई।
देश का सर्वश्रेष्ठ स्कूल बनाने का सपना भी देखा।
कंप्यूटर और तकनीकी रुझान (1998 में नया मोड़)
कंप्यूटर और बीमा कार्य:
1998 में कंप्यूटर खरीदा और जीवन बीमा का कार्य उसी पर अपडेट किया।
तकनीक में इस रुचि ने आगे के कई रास्ते खोले।
चिकित्सा संसार की नींव:
इसी तकनीकी दक्षता ने 'चिकित्सा संसार' पत्रिका, चिकित्सा संसार ट्रस्ट, और चिकित्सा संसार सहकारी साख संस्थान के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन और आयुष एसोसिएशन में भी नेतृत्वकारी भूमिका निभाने में मदद मिली।
2000 के बाद जीवन में बदलाव
जीवन में ठहराव: 2000 के आसपास जीवन ने नया मोड़ लिया, और समाजसेवा तथा चिकित्सा सेवाओं में गहरी रुचि पैदा हुई।
मेडिकल एसोसिएशन का अनुभव:
कश्मीर से कन्याकुमारी तक कार्य का अनुभव लिया।
दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर चेन्नई, भुवनेश्वर, और केरल तक चिकित्सा मंचों पर सक्रिय भूमिका निभाई।
दवा निर्माताओं, राजनेताओं, और उद्योगपतियों से जीवंत संपर्क स्थापित किए।
परिवार और नैतिक व्यापार का फैसला
बेटी की बीमारी का अनुभव:
बेटी की बीमारी ने हमें स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क किया।
बेटे के जन्म से ही अस्पतालों से जुड़े अनुभवों ने हमारी सोच को प्रभावित किया।
नैतिक व्यापार का संकल्प:
सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली और सैंपल दवाओं का व्यापार बंद कर दिया।
परिणामस्वरूप, हमारे बच्चे हमेशा स्वस्थ रहे।
सेवाभाव की ओर रुख
गरीबों की पीड़ा से व्यथित: चिकित्सा सेवाओं में कमीशन-प्रथा देखकर मन व्यथित हुआ।
प्रबंधन से दूरी: अस्पताल प्रबंधन और मार्केटिंग का कार्य छोड़ दिया। अब हमारा ध्यान आम लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनने पर है।
खंडेलवाल समाज की सेवा: ठाकुरजी की कृपा से समाजसेवा का सफर भी शुरू किया।
जीवन का निष्कर्ष
पैसे का महत्व और प्रेम का संदेश:
समझ आया कि पैसा केवल भाग्य का खेल है।
यदि हम हर इंसान से प्रेम करें, तो दुनिया में सबसे सुखी इंसान बन सकते हैं।
मेरी लिखी 42 पुस्तके 1 जनवरी 2026 तक बाबा महाकाल की कृपा से अब तक विभिन्न विषयों पर
42 पुस्तकों का लेखन, संपादन,प्रकाशन
तथा 25 वर्षों से ‘चिकित्सा संसार’ का नियमित प्रकाशन
डॉ. अशोक खंडेलवाल – चिकित्सा संसार
???? 9425092492
????️ धार्मिक लेखन एवं योगदान
महत्वपूर्ण पुस्तकें
- महाकाल महिमा
- सिंहस्थ 2004 उज्जैन – दर्शन स्वास्थ्य निर्देशिका
- सिंहस्थ उज्जैनी महाकुंभ 2016
???? सामाजिक योगदान खंडेलवाल समाज(सम्मेलन आयोजन एवं स्मारिकाएँ)
- स्मारिका उज्जैन – 2 फ़रवरी 2020
- माचलपुर सम्मेलन – 2004
- बीनागंज सम्मेलन – 16–17 अप्रैल 2011
- परिचय सम्मेलन उज्जैन – 19–20/9/2015
- सम्मेलन व डॉक्टर डायरेक्टरी – 8–9/1/2022
- जयपुर – 16–17/4/2022
- कोटा – 18–19/6/2022
- विधवा/विधुर/तलाकशुदा सम्मेलन उज्जैन – 14–15/8/2022
- बुनियाद मथुरा – 17–18/12/2022
- संस्कार प्रोफेशनल मीट – 26/3/2023
- गठबंधन अलवर – 19/3/2023
- मिलन अहमदाबाद – 24/9/2023
- मधुर मिलन बरेली – 24–25/2/2024
- प्रतिभा मिलन – 22/12/2024
- सामाजिक एकता मेहसाना – 16/3/2025
- MEET FOR MATCH –AUGUST 25
- JAB WE MEET BANGOLORE 16/9/25
बिजनेस मीट बुक
18 • रॉयल टेस्ट ऑफ इंडिया बिजनेस मीट उज्जैन – 26–27 मार्च 2022
???? चिकित्सा सेवाओं में महत्वपूर्ण डेटा प्रकाशन
- हेल्थ डायरेक्टरी मध्यप्रदेश – 2005
- हेल्थ डायरेक्टरी छत्तीसगढ़ – 2007
- हेल्थ डायरेक्टरी मध्यप्रदेश – 2008
- हेल्थ डायरेक्टरी छत्तीसगढ़ – 2011
- हेल्थ डायरेक्टरी मध्यप्रदेश – 2013
???? प्रमुख स्वास्थ्य एवं सामाजिक पुस्तकें
- योग एवं स्वास्थ्य – 2005
- मधुमेह के साथ जिए, मधुमेह के लिए नहीं – 2011
- मेरी यात्रा: सफलता या सपना – 2017
- दाम्पत्य जीवन और समस्याएं – 2024
- मधुमेह एवं उसकी जड़ मोटापा लघु पुस्तिका (2 अंक)
???????????????? खंडेलवाल समाज उज्जैन प्रकाशन
- खंडेलवाल दर्पण – 2015
- खंडेलवाल दर्पण – 2017
- पारिवारिक विवरणिका – 2023
???? लायंस क्लब स्मारिकाएं
- रीजन कॉन्फ्रेंस अमन
- रीजन कॉन्फ्रेंस मकरंद
???? विशेष प्रकाशन (60वें जन्मदिन पर – 2021)
1 स्वस्थ जीवन : रोग और समाधान — 396 पृष्ठ pdf
साथ में प्रकाशित पुस्तकें:
2• दाम्पत्य जीवन और समस्याएं
3• केमिस्ट मंथन
4• खंडेलवाल समाज
5 • स्वस्थ जीवन और चिकित्सा संसार
बिजनेस बुक
6 मक्सी दिग्दर्शिका 1995
7 मक्सी दिग्दर्शिका 2007
---
