???? आओ मिलकर करें बात ऐसी, निभ जाए जीवन भर साथ ज़िंदगी ????
???? 28 जून 2026
???? होटल द ओरियन, बनी पार्क, देवी मार्ग, जयपुर
विशेष परिचय एवं संवाद सम्मेलन
आयोजक: खंडेलवाल तकनीकी विकास समिति (रजि.)
अध्यक्षता: ठाकुर जी
एक बार पुनः खंडेलवालों की नगरी जयपुर में एक अनूठा एवं सार्थक प्रयास।
यह आयोजन उन युवक-युवतियों के लिए है जो विवाह के विषय में गंभीर हैं तथा खुलकर संवाद के माध्यम से एक-दूसरे को समझना चाहते हैं।
पंजीयन संबंधी विशेष सूचना
???? केवल युवक-युवती एवं उनके माता-पिता को ही प्रवेश दिया जाएगा।
???? सीमित व्यवस्था के कारण केवल 50 युवक-युवतियों का ही पंजीयन स्वीकार किया जाएगा।
???? युवकों के लिए उच्च शिक्षित, स्थापित एवं तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। आयोजन की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए मुख्य रूप से ऐसे ही प्रोफाइलों का पंजीयन स्वीकार किया जाएगा।
???? युवतियों के लिए किसी प्रकार की हाई प्रोफाइल, पेशागत या तकनीकी अनिवार्यता नहीं है। प्रथम 20 युवतियों के पंजीयन सीधे स्वीकार किए जाएंगे।
???? 10 जून तक उपस्थिति शुल्क जमा कराने वाले सभी पंजीकृत सदस्यों का एक पृथक व्हाट्सएप समूह बनाया जाएगा, जिससे वे आयोजन पूर्व आपस में परिचय एवं संवाद स्थापित कर सकें।
पंजीयन शुल्क रु 1100/_ भोजन एवं ब्रेकफास्ट व्यवस्था रु 2100/-
आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
वर्तमान में देखने में आता है कि बायोडाटा देखकर बातचीत तो प्रारंभ हो जाती है, परंतु कुछ मुलाकातों और प्रश्नोत्तर के बाद बात आगे नहीं बढ़ पाती। समय निकलता जाता है, उम्र बढ़ती जाती है और अंततः समझौते की स्थिति बन जाती है।
हाल ही में एक उच्च शिक्षित डॉक्टर युवती का उदाहरण सामने आया। पहले वे केवल अपने ही प्रोफेशन में जीवनसाथी की तलाश कर रही थीं, परंतु अब उनका मानना है कि यदि अच्छा एवं समझदार जीवनसाथी मिले तो उसका डॉक्टर होना आवश्यक नहीं है। वही उच्च शिक्षित में तलाक की स्थिति गंभीर होती जा रही है
ऐसा क्यों होता है?
• प्रेम संबंध होना और टूट जाना
• अत्यधिक बेहतर विकल्प की तलाश
• कुंडली का न मिलना
• आयु का अंतर
• शिक्षा एवं करियर संबंधी अपेक्षाएँ
• आर्थिक स्थिति की चिंता
• माता-पिता की अत्यधिक महत्वाकांक्षाएँ
• युवक-युवतियों को उचित नैतिक सहयोग का अभाव
• विवाह के प्रति बढ़ती निराशा
आयोजन की विशेषता
❌ कोई प्रचार-प्रसार नहीं
❌ कोई फ्लेक्स-बैनर नहीं
❌ कोई फोटोग्राफी नहीं
❌ कोई औपचारिक मंचीय कार्यक्रम नहीं
✅ सिर्फ खुलकर बातचीत
✅ रिश्ते से विवाह तक की मिले सौगात
यदि किसी परिवार को लगता है कि आगे और चर्चा की आवश्यकता है, तो वे होटल में रुककर अपनी बैठकें निर्धारित कर सकते हैं। यदि दोनों पक्ष सहमत हों तो होटल प्रबंधन आवश्यक व्यवस्था करने हेतु तत्पर रहेगा।
???? **होटल द ओरियन में लगभग 35 कमरे उपलब्ध हैं। समाज बंधुओं को विशेष रियायती दरों पर कमरे उपलब्ध रहेगे **
होटल बुकिंग हेतु संपर्क श्री कृष्णावतार बाजरगान डायरेक्टर - : 9351972008
━━━━━━━━━━━━━━
???? संपर्क: 9399008071
???? वेबसाइट / एप: khandelwalonline.com
???? पंजीयन शुल्क / बैंक विवरण
HDFC Bank
A/c No.: 50200055600331
IFSC: HDFC0000908
???? Google Pay / PhonePe / Paytm: 9399008071
खंडेलवाल तकनीकी विकास समिति (रजि.)
"विशुद्ध खुलकर बात, रिश्ते से विवाह तक की मिले सौगात।"
