समाज रत्न अवार्ड योजना ???? समाज जोड़ो अभियान–2026???? Share on

समाज रत्न अवार्ड योजना(लेख 1 )

???? समाज जोड़ो अभियान–2026????
एक प्रस्ताव
आपके सुझाव आमंत्रित है

तकनिकी समिति का  उद्देश्य केवल “जुड़ना और जोड़ना” है।आज का लेख 
लाला रघुमल की स्मृति में, जिन्होंने महासभा को आधार दिया,सबसे बड़ा योगदान  और अंत में आर्यसमाजी हो गए।
जो सदस्य अपने ग्रुप में 100 नए समाजबंधु जोड़ेंगे, या समाज जोड़ने में ₹21,000 या उससे अधिक समाज को जोड़ने के अभियान में  योगदान देंगे —
उन्हें “समाज रत्न 2026” सम्मान से नवाजा जाएगा।

सम्मान स्वरूप:

एक शानदार स्मृति चिन्ह ????️

प्रशस्ति पत्र, शाल व श्रीफल

विशाल सम्मान समारोह में सार्वजनिक सम्मान

 

नया शहर – नया ग्रुप ही मान्य रहेगा
प्रत्येक नए शहर में तकनीकी विकास समिति एडमिन के रूप में रहेगी जिससे हर शहर सम्पूर्ण जुड़ सके।


---

???? विचार विमर्श से प्रेरणा

उज्जैन के प्रसिद्द हास्य व्यंग राष्ट्रिय कवि अशोक भाटी जी ने मॉर्निंग वॉक जिसमे कवि,लेखक,समीक्षक,समाजसेवी विचारक है उज्जैन के  विक्रम वाटिका मयूर बाग़ की टाक चर्चा में कहा —

> “खण्डेलवाल मतलब खण्ड-खण्ड ?
पूर्वजों ने एकता से यज्ञ किया था —
कुछ पूजक ब्राह्मण बने, कुछ व्यापारी वैश्य।
पर जब विचार अलग हुए, हम बिखरते चले गए।”

 

जैसे बुद्ध के अनुयायी उनके सिद्धांतों को न मानने और ऐसे लोगों से दूरी बनाने वालों से अलग होते गए, वैसे ही किसी भी समाज का विघटन तब होता है
जब हम लिबरल और एडजस्टेबल रहना छोड़ देते हैं।

आज हम सबको सोचना होगा —

> “हम बंटते क्यों हैं और बंटते-बंटते घटते क्यों जा रहे हैं?”

 

हठ, जिद और अहंकार ने हमें ‘मैं’ तक सीमित कर दिया है।
जब तक हम स्वार्थ और ईगो छोड़कर एकता की भावना नहीं लाएंगे,
कोई भी शुभ परिणाम संभव नहीं।


---

???? बैंगलोर समाज से प्रेरणा

बैंगलोर में खण्डेलवाल समाज का अध्ययन करने पर पता चला —
यहाँ अनेक प्रतिभाएँ हैं, अनेक लोग वर्षों से अकेले हैं।
उनके प्रोफाइल, स्तर और क्षमता देखकर आश्चर्य होता है।
समस्याएँ हैं, पर समाधान की दिशा में चिंतन और एकजुटता की कमी है।
आश्चर्य तो तब होता है जब विवाह जैसे विषय पर ये सामाजिक मंच से दूरी बनाकर बैठे है।युवा 
कमाते है लाखों रुपया महीना पर अपेक्षा आम समाज जन से।
हमारे पुरखों ने तो अपना,तन,मन,धन,परिश्रम लगाकर समाज के लिए अपना सर्वस्व दान कर दिया पर आज उसके उपभोगकर्ता तो है पर वैसे निवेशकर्ता नहीं।
जरूरत है जुड़ाव की, योगदान और लीडरशिप की।
“हम सब मिलेंगे, तो हर अकेलापन मिटेगा — यही समाज की सच्ची साधना है।” ????

यह मेरी निजी राय है इसे तकनीकी विकास संस्था की राय न मानी जाए।

डा अशोक खंडेलवाल चिकित्सा संसार

 

???? समाज रत्न सम्मान – 2026 ????
आप सदैव गौरवान्वित महसूस करेंगे
हमारा लक्ष्य है — आपको समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय बनाना।

✨ एक भूमिका

कल दो महिलाओं ने इस दिशा में सराहनीय पहल की — वे बधाई की पात्र हैं।
किसी भी कार्य को केवल बातों से सिद्ध नहीं किया जा सकता।
जैसे भारत “सोने की चिड़िया” की मंज़िल चाहता है, पर वह तभी संभव है जब हर देशवासी मिलकर प्रयास करे।
उसी प्रकार खंडेलवाल समाज भी तभी शीर्ष पर पहुंचेगा, जब हम सब मिलकर ईमानदारी और समर्पण से कार्य करेंगे।


---

???? समाज जोड़ो – समाज रत्न सम्मान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश

1. तकनीकी विकास समिति के किसी एक ग्रुप में जिसमें आप पहले से सदस्य हैं — उसमें कम से कम 100 नए समाजबंधु जोड़ना अनिवार्य होगा।


2. ये सदस्य किसी अन्य ग्रुप से नहीं लिए जा सकते — ऐसे नंबर अमान्य माने जाएंगे।


3. ऑफिस स्टाफ आपकी गतिविधियों पर निरंतर नजर रखेगा।
एक बार अमान्य घोषित होने पर आपका पुनः नामांकन संभव नहीं होगा।


4. जो नंबर आप जोड़ेंगे, वे आपके ही परिवार या क्षेत्र के होने चाहिए।
जैसे — जयपुर शास्त्री नगर ग्रुप में केवल शास्त्री नगर के बंधुओं को ही जोड़ा जा सकता है।


5. आपको किसी सूची को कार्यालय में नहीं भेजना है।
सभी सदस्य आपके ही मोबाइल नंबर से जोड़े जाने आवश्यक हैं।


6. यदि किसी प्रकार की असुविधा हो, तो कार्यालय से मार्गदर्शन अवश्य लें।
यदि आपके ग्रुप में “Add Member” सुविधा बंद है, तो ऑफिस से एक्टिव करवाएं।


7. यदि आप अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो निरंतर संपर्क में रहकर मार्गदर्शन लेते रहें।

लेख 2 


---

???? समिति का उद्देश्य

तकनीकी विकास समिति वर्ष 2026 में 36,000 समाजबंधुओं को जोड़ने के लक्ष्य के साथ कार्यरत है।

एक बार जब आपने किसी ग्रुप में गतिविधि प्रारंभ कर दी, तो आप अन्य तकनीकी ग्रुपों में समान गतिविधि नहीं कर सकते।


---

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना

आप समिति के ऑफिशियल नंबरों की कॉपी या उपयोग अन्यत्र न करें।
ऐसा पाए जाने पर आपका नामांकन अमान्य हो जाएगा और आप भविष्य में भी नॉमिनी नहीं बन सकेंगे।

आपका नाम ब्लैकलिस्ट में दर्ज कर लिया जाएगा।

यदि आप ऐसे क्षेत्र से हैं जहाँ कोई ग्रुप मौजूद नहीं है, तो आप नया ग्रुप बना सकते हैं —
परंतु उसका एडमिन कंट्रोल अनिवार्य रूप से तकनीकी नंबर 9399008071 के साथ होना चाहिए।

 

---

???? सम्मान और प्रकाशन

“समाज रत्न सम्मान” समारोह की बुक और वेबसाइट पर आपके परिचय विवरण प्रकाशित किए जाएंगे।

यह आयोजन समाज रत्न की गरिमा और परंपरा के अनुरूप होगा।

 

---

खंडेलवाल तकनीकी विकास समिति
???? 9399008071

श्री नारायण जी बाजरगान अलवर
???? समाज रत्न अवार्ड – 2026 ????
आपके सुझाव आमंत्रित हैं
किनका और कैसे होगा चयन

हमने जब अखिल भारतीय चिकित्सा सम्मान समारोह प्रारंभ किया था, तब उसमें फिल्म जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने प्रस्तुति दी थी।
अब एक नया संकल्प — “समाज रत्न अवार्ड 2026” लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

इस सम्मान का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि समाज सेवा और समर्पण की सच्ची भावना को पहचानना है।
इसकी पहली शर्त —
???? ₹21,000 या उससे अधिक का सहयोग
???? समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण

-------------------

भाग ३ 
---

???? एक प्रेरक उदाहरण – श्री नारायण जी बाजरगांन (अलवर) ????

अलवर में जिन्हें “राइस किंग” के नाम से जाना जाता है —
श्री नारायण जी बाजरगांन।
सम्पन्नता की पराकाष्ठा पर होते हुए भी उनमें अद्भुत सादगी, सरलता और समाज के प्रति प्रेम है।

पिछले वर्ष जब उनके पास सहयोग का आग्रह लेकर पहुँचा, तो पहले तो उन्होंने विनम्रता से मना किया।
परंतु चर्चा के दौरान उन्होंने तुरंत ₹51,000 मेरे हाथों में रख दिए — जिससे पिछला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस बार भी जब समाजबंधु भोजन सहयोग हेतु उनके पास पहुँचे, उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत स्वीकृति दी।
अलवर में सम्मेलन से एक दिन पूर्व जब हम धर्मशाला में कार्यकर्ता बैठक कर रहे थे, उन्होंने स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा।

सच कहूँ तो —
मुझे उससे स्वादिष्ट भोजन कहीं नहीं मिला।
बाजरे की मिश्रित रोटी, शुद्ध घी की सुगंध, और मिक्स वेज का सादापन —
सब कुछ उनके प्रेम और विनम्रता का प्रतीक था।

अगले दिन 500 से अधिक समाजबंधुओं के लिए भोजन उनकी ओर से था, और वे स्वयं प्रत्येक को आत्मीयता से परोस रहे थे।
इतनी विनम्रता, इतना प्रेम — और धन का तनिक भी अभिमान नहीं!


---

यही हैं सच्चे समाज रत्न।
धनवान होना एक बात है,
परंतु धन के साथ विनम्रता और समाज के प्रति निस्वार्थ भावना रखना — यही असली विशेषता है।

यदि “समाज रत्न अवार्ड” प्रारंभ कर रहे हैं, तो यह केवल औपचारिकता नहीं होगी —
यह सच्चाई और प्रेरणा का प्रतीक होगा।

हमारा उद्देश्य है कि इसके माध्यम से अनेक लोग ऐसे प्रेरक व्यक्तित्वों को जानें, समझें और उनसे सीखें।


---

???? डॉ. अशोक खण्डेलवाल
चिकित्सा संसार

 

भाग ४