???? परिचय
वर्तमान समय की सबसे जटिल सामाजिक चुनौतियों में से एक है – योग्य जीवनसाथी का चयन।
समाज में अनेक युवक-युवतियाँ वर्षों से अपने बायोडाटा के साथ घूम रहे हैं — 4 से 5 साल तक इंतज़ार के बाद भी निर्णय नहीं हो पाता।
क्यों? क्योंकि हम सिर्फ बायोडाटा देख रहे हैं, व्यक्ति को नहीं।
???? विवाह – एक सनातन यात्रा
विवाह या दांपत्य कोई नया विषय नहीं है।
यह तभी से जीवन की चुनौती बना हुआ है, जब से सृष्टि का निर्माण हुआ।
योग्य जीवनसाथी की तलाश और उस पर धैर्य रखना — यही जीवन की सबसे बड़ी और अंतिम उपलब्धि है।
कौन किसे कब पसंद करेगा, किसका कब ब्रेकअप होगा — यह कोई तय नहीं कर सकता।
???? मन की गहराई में क्या चल रहा है?
युवक की चाह: सुंदर, समझदार और सलीकेदार जीवनसाथी।
युवती की चाह: अत्यंत जटिल! “सोनम बनाम राजा केस” इसका प्रतीक है।
दुनिया में आज तक कोई विरला ही होगा जो स्त्री को पूरी तरह समझ पाया हो।
युवकों के स्वभाव में स्थिरता होती है — अधिकतर आज जैसे हैं, वैसे ही आगे भी रहते हैं।
लेकिन युवतियाँ समय के साथ बदलती रहती हैं — बचपन से बुढ़ापे तक।
???? इसलिए माँ की भूमिका अहम होती है –
एक स्त्री ही दूसरी स्त्री को बेहतर समझ सकती है।
स्त्री जब चाहे पति को मृत्यु लोक से भी लौटा लाए, और जब ठान ले, तो वही स्त्री पति की काल भी बन जाए।
???? बायोडाटा एक्सचेंज: सामाजिक मंच पर इसके दुष्परिणाम
1️⃣ बायोडाटा बनाम असली चेहरा
बायोडाटा में दिखने वाला चेहरा और असल जीवन का व्यवहार एक नहीं होता।
फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल देखकर निर्णय लेना भ्रामक हो सकता है।
2️⃣ प्रस्तुति की उपेक्षा
युवक अक्सर अपने गुणों पर इतना भरोसा करते हैं कि वे पहनावे और व्यक्तित्व-प्रस्तुति को नजरअंदाज कर देते हैं।
जबकि युवतियाँ पहली मुलाकात में सबसे पहले यही पूछती हैं – "मैं कैसी लग रही हूँ?"
यह असंतुलन रिश्तों पर प्रभाव डालता है।
3️⃣ कुंडली – रिश्तों की दीवार
कुंडली आज सबसे बड़ी बाधा बन गई है।
लगभग 50% रिश्ते कुंडली नहीं मिलने के कारण रुक जाते हैं।
यदि युवक-युवती मंच पर एक-दूसरे से संवाद करें, तो गुण और स्वभाव को वरीयता मिलेगी, कुंडली को नहीं।
4️⃣ पसंद का बदलता पैमाना
आजकल प्रेम विवाहों में धर्म, जाति, सामर्थ्य कुछ भी मायने नहीं रखते।
बायोडाटा, फोटो या वर्किंग डिटेल से किसी के स्वभाव का निर्णय नहीं किया जा सकता।
5️⃣ स्मार्टनेस अब जरूरी गुण है
आज का युग सिर्फ सादगी से नहीं चलता।
अगर युवक को संवाद और प्रस्तुति नहीं आती, तो न केवल वह जीवनसाथी से दूर होगा बल्कि रिश्तों में भी असफलता मिलेगी।
6️⃣ भरोसे की डोर
युवक अक्सर अपने पूर्व अफेयर्स स्वीकार कर लेते हैं, जबकि युवतियाँ आखिरी वक्त तक छिपा लेती हैं।
फिर जब सच्चाई सामने आती है, तो भरोसा डगमगाता है।
7️⃣ फोटो, वीडियो और चैट – काफी नहीं हैं
आज का विवाह चयन मोबाइल स्क्रीन पर सिमट गया है।
युवक-युवती एक-दूसरे से मिलते नहीं — बातचीत नहीं होती।
प्रेम विवाह में “मियाँ-बीवी राज़ी” काफी है, लेकिन पारंपरिक विवाह में संवाद की आवश्यकता है।
8️⃣ फ्री सेवाओं का मोह – समाज के लिए विडंबना
खंडेलवाल समाज में आज भी लोग विवाह आयोजनों में फ्री भोजन, फ्री मंच, फ्री आवास की अपेक्षा रखते हैं।
जब विवाह पर 10 लाख से 1 करोड़ खर्च होता है,
तो समाजिक आयोजन में कुछ दान या सहयोग क्यों नहीं?
यह सेवा है, उपकार नहीं। और उपकार जब श्राप बन जाए, तो समाज पिछड़ता है।
???? निष्कर्ष:
???? बायोडाटा सिर्फ एक दस्तावेज़ है — इंसान नहीं।
???? रिश्ते चेहरे से नहीं, चरित्र से बनते हैं।
???? कुंडली, फोटो और सैलरी से परे जाकर, संवाद, समझ और संवेदना को महत्व देना ही सच्चे रिश्ते की नींव है।
✨ याद रखिए:
"रिश्ते बनते हैं – नजर से नहीं, नजरिए से।"
Like 0
Comments 0
April 9, 2026
खंडेलवाल समाज का अनूठा प्रयास: 32+ अविवाहित, विधवा, विधुर एवं तलाकशुदा परिचय सम्मेलन
खंडेलवाल समाज में वैवाहिक समन्वय...
February 16, 2026
*समाज को कैंसर है — क्या हम इलाज करेंगे या मृत्यु की प्रतीक्षा* ?
???? “ *चमकता ब्रांड, बिखरता समाज — खंडेलवाल...
February 13, 2026
???? देर से विवाह — जब जवानी ढलती है और समाज टूटता है
बंधुओं! मातृशक्तियों! युवा साथियों!
आज...
February 11, 2026
*फिल्मों का वैवाहिक जीवन पर प्रभाव — मेहंदी कहाँ से आई*
*फिल्मों का वैवाहिक जीवन पर प्रभाव —...
January 29, 2026
आजादी की एक खंडेलवाल नायिका
रमा खंडेलवाल (Rama Satyendra Khandwala) एक भारतीय...
