खंडेलवाल समाज में वैवाहिक समन्वय और सामाजिक सहयोग को नई दिशा देने हेतु खंडेलवाल तकनीकी विकास समिति, उज्जैन के तत्वावधान में 32 वर्ष से अधिक आयु के अविवाहित युवक-युवतियों, विधवा, विधुर एवं तलाकशुदा व्यक्तियों के लिए एक विशेष अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन का आयोजन 12 अप्रैल रविवार को किया जा रहा है। यह सम्मेलन खंडेलवाल वैश्य समाज समिति भवन, जीटी (गौरव टावर) रोड, सेक्टर-10, मालवीय नगर, जयपुर में आयोजित होगा।
सम्मेलन के लिए अब तक 120 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं, जिससे समाज में इस पहल के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।
सम्मेलन में महिलाओं /युवतियों हेतु प्रमुख सुविधाएं :
महिलाओं/युवतियों के लिए स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जो महिलाएं सार्वजनिक मंच पर परिचय नहीं देना चाहतीं, उनके लिए पूर्ण गोपनीय व्यवस्था की गई है।
इच्छानुसार महिला प्रतिभागियों की जानकारी बायोडाटा बुक में प्रकाशित नहीं की जाएगी।
निजी संवाद हेतु महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त 12 एसी कक्ष उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में मंच, माला एवं औपचारिक अतिथि सत्कार नहीं होगा; सभी प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से ठाकुर जी का पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।
समूह परिचय में केवल नाम, आयु, शिक्षा एवं कार्य की संक्षिप्त जानकारी साझा की जाएगी।
दहेज एवं एलुमनी जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचने हेतु प्रारंभ से ही स्पष्टता रखने पर जोर दिया जाएगा।
संगठनात्मक व्यवस्थाएं:
जयपुर की विभिन्न क्षेत्रीय संस्थाओं के 40 से अधिक अध्यक्ष एवं सचिवों की बैठक 5 अप्रैल में आयोजन को सफल बनाने हेतु रणनीति बनाई गई।
महिलाओं/युवतियों के मार्गदर्शन हेतु 4 समाजसेवी महिलाओं की विशेष टीम नियुक्त की गई है, जो काउंसलिंग एवं मीटिंग समन्वय में सहयोग करेगी।
पुरुष प्रतिभागियों के लिए 50 से अधिक अनुभवी पदाधिकारी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे
समाज में उत्साह:
इस आयोजन को लेकर समाज में व्यापक उत्साह है। देश-विदेश के समाजबंधुओं को जोड़ने हेतु लगभग 350 व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से नियमित जानकारी एवं अपडेट्स साझा किए जा रहे हैं।
5 अप्रैल को डा. अशोक खंडेलवाल संस्थापक खंडेलवाल तकनीकी विकास समिति की पहल पर आयोजित बैठक में ठाकुर जी की अध्यक्षता एवं बाबा महाकाल के जयकारे के साथ “महाकाल महिमा” पुस्तक का सभी को निःशुल्क वितरण किया गया तथा सभी ने इस सामाजिक पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
मीटिंग में प्रमुख रूप से
श्री महेश कानूनगो समाजसेवी एवं महासभा प्रमुख, श्री ताराचंद कानूनगो जनता कालोनी खंडेलवाल समाज समिति, श्री सतीश खंडेलवाल तकनीकी विकास जयपुर , श्री भारतभूषन गुप्ता सी स्कीम,श्री डी डी मोदी बापू नगर , श्री महेश गुप्ता ढेहर के बालाजी , श्री बाबूलाल गुप्ता करधनी , श्री रमेश चन्द्र धामानी करधनी अध्यक्ष , श्री नन्द कुमार गुप्ता करधनी सचिव, श्री सुनील कुलवाल जयसिहपूरा खोर, श्री मनोज रावत जयसिहपूरा खोर श्री विनायक टोडवाल, श्री शंकर टोडवाल खंडेलवाल वेश्य समाज समिति, श्री रमेश चन्द्र सोखिया खंडेलवाल वेश्य जाग्रति मंडल समिति, श्री भरतलाल ठाकुरिया प्रताप नगर अध्यक्ष, श्री प्रेम बिहारी बम्ब प्रताप नगर संयुक्त सचिव, श्री जयप्रकाश गुप्ता तुंगा समिति अध्यक्ष, श्री भगवान सहाय कुलवाल तुंगा कोषाध्यक्ष, श्री ओम प्रकाश गुप्ता शास्त्री नगर, श्री ज्ञान प्रकाश अटोलिया शास्त्री नगर, श्री कुञ्ज बिहारी नाटाणी अखिल भारतीय खंडेलवाल युवा संघ, श्री योगेन्द्र लाभी जाग्रति संघ, श्री दिनेश बढाया टोंक फाटक, श्री राकेश खंडेलवाल टोंक फाटक, श्री अशोक कुमार कानूनगो महामंत्री मुरलीपुरा. श्री महेश कुमार ताम्बी मंत्री ढेहर के बालाजी, श्री नवरतन राजोरिया अध्यक्ष ढेहर के बालाजी, श्री दींन दयाल नाटाणी अध्यक्ष नाटाणी परिवार समिति. श्री दिनेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष मानसरोवर, श्री भंवरलाल राजोरिया महामंत्री सोडाला, श्री सुनील झालानी ढेहर के बालाजी, श्री रामचरण जी पितलिया अध्यक्ष नेहरु नगर, श्री बी एल गुप्ता मालवीय नगर, श्री विशम्भर खंडेलवाल मालवीय नगर अध्यक्ष, एडवोकेट दीनदयाल खंडेलवाल ,मोहित गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
डा. अशोक खंडेलवाल, उज्जैन
संस्थापक
खंडेलवाल तकनीकी विकास समिति
मो 9425092492,9399008071
Like 0
Comments 0
May 18, 2026
Asthi Visarjan in Varanasi for Tamil Families – A Simple Guide
For many Tamil families, asthi...
May 15, 2026
Everything You Need to Know About Asthi Visarjan in Varanasi and Online Ritual Services
The ritual of asthi visarjan...
May 14, 2026
Gaya Pind Daan: Complete Ritual Guide, Best Time, Rules & Importance
Gaya Pind Daan is...
May 12, 2026
Everything You Need to Know About Asthi Visarjan in Varanasi and Online Ritual Services
Asthi Visarjan in Varanasi is a sacred ritual performed on the banks of Maa Ganga to pray for the...
May 12, 2026
Pind Daan Ceremony in Varanasi: Best Time, Cost & Duration
Pind Daan in Varanasi is considered one of the holiest Hindu rituals performed for...
May 8, 2026
*रीति-रिवाज़ों के पन्ने अब, मोबाइल स्क्रीन में स्क्रॉल हो जाते हैं
*रीति-रिवाज़ों के पन्ने अब, मोबाइल स्क्रीन...
April 9, 2026
खंडेलवाल समाज का अनूठा प्रयास: 32+ अविवाहित, विधवा, विधुर एवं तलाकशुदा परिचय सम्मेलन
खंडेलवाल समाज में वैवाहिक समन्वय...
February 16, 2026
*समाज को कैंसर है — क्या हम इलाज करेंगे या मृत्यु की प्रतीक्षा* ?
???? “ *चमकता ब्रांड, बिखरता समाज — खंडेलवाल...
February 13, 2026
???? देर से विवाह — जब जवानी ढलती है और समाज टूटता है
बंधुओं! मातृशक्तियों! युवा साथियों!
आज...
February 11, 2026
*फिल्मों का वैवाहिक जीवन पर प्रभाव — मेहंदी कहाँ से आई*
*फिल्मों का वैवाहिक जीवन पर प्रभाव —...
January 29, 2026
आजादी की एक खंडेलवाल नायिका
रमा खंडेलवाल (Rama Satyendra Khandwala) एक भारतीय...
